वन्य जीवन एवं पर्यावरण

International Journal of Environment & Agriculture ISSN 2395 5791

Breaking

बीती सदी में बापू ने कहा था

"किसी राष्ट्र की महानता और नैतिक प्रगति को इस बात से मापा जाता है कि वह अपने यहां जानवरों से किस तरह का सलूक करता है"- मोहनदास करमचन्द गाँधी

ये जंगल तो हमारे मायका हैं

May 3, 2020

विज्ञान-स्पेक्ट्रम


photo courtesy:https://www.vecteezy.com/

-   डॉ. दीपक कोहली -
1. त्वों की आवर्त तालिका की रचना के डेढ़ सौ साल पूरे:
तत्वों की आवर्त तालिका की रचना के डेढ़ सौ साल पूरे हो गए हैं और वर्ष 2019 को विभिन्न रसायन व भौतिकी संस्थाएं अंतर्राष्ट्रीय आवर्त तालिका वर्ष के रूप में मना रही हैं। आवर्त तालिका को रसायन शास्त्री अपनी सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि मानते हैं। इसने तत्वों को एक खास ढंग से वर्गीकृत करके हमें उनके गुणधर्मों और उनकी परमाणु रचना के बीच सम्बंधों को समझने में बहुत मदद की है। इस तालिका की मदद से रसायन शास्त्री और भौतिक शास्त्री विभिन्न तत्वों और उनके यौगिकों के बारे में पूर्वानुमान लगाने में समर्थ हुए हैं।
तत्वों के वर्गीकरण का एक लंबा इतिहास रहा है जिसकी परिणति मेंडेलीव द्वारा 1869 में निर्मित आवर्त तालिका के रूप में हुई थी। वैसे उसके बाद इस तालिका में कुछ छिट-पुट और कुछ बुनियादी परिवर्तन हुए हैं। मेंडेलीव का विचार था कि जब तत्वों को उनके परमाणु भार के क्रम में जमाया जाता है तो एक निश्चित अंतराल के बाद तत्वों के गुण दोहराए जाते हैं। इसे आवर्त नियम कहते हैं। आगे चलकर यह देखा गया कि परमाणु भार की बजाय यदि तत्वों की परमाणु संख्या (यानी किसी भी तत्व के नाभिक में उपस्थित प्रोटॉनों की संख्या) ली जाए तो यह नियम ज़्यादा सटीक बैठता है। वैज्ञानिकों की भाषा में यह नियम कहता है कि तत्वों के गुण उनकी परमाणु संख्या के आवर्ती फलन होते हैं। सरल शब्दों में कहें, तो यदि तत्वों को उनकी परमाणु संख्या के क्रम में जमाया जाए तो एक निश्चित अंतराल के बाद वही गुण दोहराए जाते हैं। आवर्त तालिका इसी नियम के आधार पर विकसित हुई है।
वैसे तत्वों के परमाणु भार और उनके गुणों के बीच सम्बंधों के पैटर्न को पहचानना तभी शुरू हो गया था जब डाल्टन ने परमाणु भार को परिभाषित करके उस समय ज्ञात तत्वों के परमाणु भारों की तालिका तैयार की थी। जैसे, 1816 में डॉबराइनर नामक रसायनज्ञ ने देखा कि समान गुणधर्मों वाले तत्वों की तिकड़ियां बनाई जा सकती हैं। इन तिकड़ियों की विशेषता यह थी कि यदि इन्हें परमाणु भार के क्रम में रखा जाए तो बीच वाले तत्व का परमाणु भार शेष दो तत्वों के परमाणु भार के औसत के बराबर होता है। उनके द्वारा बनाई कुछ तिकड़ियां निम्नानुसार थीं:
क्लोरीन, ब्राोमीन और आयोडीन;  कैल्शियम, स्ट्रॉन्शियम और बैरियम;  सल्फर, सेलेनियम और टेलुरियम ; लीथियम, सोडियम और पोटेशियम
लेकिन तत्वों के वर्गीकरण का सबसे बड़ा और व्यवस्थित प्रयास एक भूगर्भ वैज्ञानिक डी चार्नकोर्टाइस ने 1862 में किया था। उन्होंने सारे तत्वों को उनके परमाणु भार के क्रम में एक बेलन पर सर्पिलाकार ढंग से जमाया जैसे चक्करदार सीढ़ियां होती हैं। ऐसा करने पर उन्होंने देखा कि एक समान गुणधर्मों वाले तत्व बेलन पर एक खड़ी लाइन पर सीध में आ गए। इसका मतलब था कि परमाणु भार के एक निश्चित अंतराल के बाद तत्वों के गुणधर्म दोहराए जाते हैं। लेकिन उनके इस विचार पर ज़्यादा ध्यान नहीं दिया गया।
लगभग इसी समय (1864 में) जॉन न्यूलैंड्स ने भी तत्वों के वर्गीकरण का प्रयास किया था। उन्होंने उस समय ज्ञात 62 तत्वों के 8 समूह बनाए और देखा कि इनमें कई जोड़ियां ऐसी हैं जिनके परमाणु भार में 8 का अंतर है और उनके गुणधर्म काफी मेल खाते हैं। इसके आधार पर उन्होंने एक नियम प्रतिपादित किया जिसे अष्टक का नियम कहते हैं।
इस तरह का एक और प्रयास मशहूर रसायनज्ञ लोथर मेयर ने भी किया था। उन्होंने भी पाया कि परमाणु भार के क्रम में जमाने पर तत्वों के गुण एक निश्चित अंतराल के बाद दोहराए जाते हैं। लोथर मेयर ने खास तौर से तत्वों के एक गुण पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने क्ष-अक्ष पर परमाणु भार तथा य-अक्ष पर परमाणु आयतन लेकर ग्राफ बनाया तो देखा कि उसमें एक आवर्तता नज़र आती है अर्थात परमाणु आयतन एक निश्चित अंतराल में घटता-बढ़ता है।
देखा जाए तो कई रसायनज्ञ तत्वों के गुणधर्मों को उनके परमाणु भार से जोड़कर देखने के प्रयास कर रहे थे। इन प्रयासों को मंज़िल तक पहुंचाने का काम दिमित्री मेंडेलीव ने किया। मेंडेलीव के प्रयास उक्त प्रयासों से एक महत्वपूर्ण मामले में भिन्न थे। मेंडेलीव ने यह माना कि उस समय तक सारे तत्वों की खोज नहीं हुई थी। अर्थात नए तत्व जुड़ने की पूरी संभावना थी। इसके बाद उन्होंने यह भी माना कि आवर्त नियम के अनुसार ही तत्वों को जमाया जाना चाहिए। यदि किसी स्थान पर आवर्त नियम नाकाम दिखता है तो मेंडेलीव ने माना कि वहां कोई नया तत्व फिट होगा। यानी उन्होंने मात्र उस समय ज्ञात तत्वों तक सीमित न रहते हुए उन तत्वों की भी कल्पना की जो आवर्त नियम के मुताबिक अस्तित्व में होने चाहिए।
अपने आवर्त नियम के आधार पर मेंडेलीव ने एक तालिका तैयार की जिसे आवर्त तालिका कहते हैं। अपने नियम के आधार पर कई मर्तबा वे बता पाए कि किसी तत्व का जो परमाणु भार निकाला गया है वह सही नहीं है क्योंकि उस परमाणु भार के आधार पर तत्व आवर्त तालिका में गलत स्थान पर आ रहा है। जैसे उन्होंने टेलुरियम के उस समय ज्ञात परमाणु भार पर संदेह व्यक्त किया था। और आगे चलकर इसके परमाणु भार में सुधार भी किया गया।
इसी प्रकार से यदि आवर्त नियम के अनुसार उनकी तालिका में कोई तत्व फिट नहीं हो रहा होता तो वे उस जगह को खाली छोड़ देते थे और भविष्यवाणी करते थे कि उस परमाणु भार वाला तत्व भविष्य में अवश्य खोजा जाएगा। वे तो उसके भौतिक व रासायनिक गुणधर्मों का भी एक मोटा-मोटा अनुमान प्रस्तुत करते थे। और उनके अनुमान सही पाए गए जैसी कि मेंडेलीव ने भविष्यवाणी की थी। जैसे वे अपनी आवर्त तालिका में खाली स्थानों को देखकर बता पाए थे कि एल्यूमिनियम, सिलिकॉन और बोरॉन जैसे गुणधर्मों वाले तत्व पाए जाएंगे। और वास्तव में ये तत्व जर्मेनियम, गैलियम तथा स्कैण्डियम के रूप में खोजे गए।
भविष्यवाणी की उपरोक्त ताकत का परिणाम था कि आवर्त नियम के आधार पर विकसित मेंडेलीव की तालिका रसायनज्ञों के बीच जल्दी ही स्वीकार कर ली गई। इसके बाद इस तालिका की कई समस्याएं पहचानी गईं और उनके समाधान के प्रयास आज भी जारी हैं। इनमें प्रमुख समस्याओं का सम्बंध तालिका में हाइड्रोजन के स्थान तथा लैंथेनाइड व एक्टिनाइड के स्थान से है। इस बारे में कई सुझाव आए हैं और विचार-विमर्श जारी है।
2. धरती की जीवनदायिनी क्षमताएं खतरे में:
यह दिन-प्रतिदिन स्पष्ट होता जा रहा है इक्कीसवीं शताब्दी की सबसे बड़ी चुनौती यह है कि धरती की जीवनदायिनी क्षमताएं और विशेष परिस्थितियांमानव-निर्मित कारणों से गंभीर खतरे में पड़ गई हैं।

यह एक बहुपक्षीय संकट है पर इसमें दो पक्ष विशेष उल्लेखनीय हैं। पहला कि अनेक पर्यावरणीय समस्याएं सहनीय दायरे से बाहर जा रही हैं। इनमें सबसे प्रमुख जलवायु बदलाव की समस्या है पर इससे कम या अधिक जुड़ी हुई अन्य गंभीर समस्याएं भी हैं। इन समस्याओं के साथ टिपिंग पॉइंटकी अवधारणा जुड़ी है: समस्याओं का एक ऐसा स्तर जहां पहुंचकर उनमें अचानक बहुत तेज़ वृद्धि होती है और ये समस्याएं नियंत्रण से बाहर जा सकती हैं।

दूसरा पक्ष यह है कि धरती पर महाविनाशक हथियारों का बहुत बड़ा भंडार एकत्र हो गया है। इनके उपयोग से धरती पर जीवन का अस्तित्व ही खतरे में पड़ जाएगा। इस समय विश्व में लगभग 14,500 परमाणु हथियार हैं जिनमें से 3750 हमले की पूरी तैयारी के साथ तैनात हैं। यदि परमाणु हथियारों का बड़ा उपयोग एक बार भी हुआ तो इसका असर केवल हमलास्थल पर ही नहीं बल्कि दूर-दूर होगा। उन देशों में भी होगा जहां परमाणु हथियार हैं ही नहीं। हमले के स्थानों पर तुरंत दसियों लाख लोग बहुत दर्दनाक ढंग से मारे जाएंगे। इसके दीर्घकालीन असर दुनिया के बड़े क्षेत्र में होंगे जिससे जीवनदायिनी क्षमताएं बुरी तरह क्षतिग्रस्त होंगी।

परमाणु हथियारों की दिक्कत यह है कि विपक्षी देशों में एक-दूसरे की मंशा को गलत समझ कर परमाणु हथियार दागने की संभावना बढ़ती है। परमाणु हथियारों के उपयोग की संभावना को रोकने वाली संधियों के नवीनीकरण की संभावनाएं कम हो रही है।
इस समय नौ देशों के पास परमाणु हथियार हैं। निकट भविष्य में परमाणु हथियार वाले देशों की संख्या बढ़ सकती है। संयुक्त राज्य अमेरिका व रूस दोनों ने अपने हथियारों की विध्वंसक क्षमता बढ़ाने के लिए हाल में बड़े निवेश किए हैंखासकर संयुक्त राज्य अमेरिका ने।

इसके अतिरिक्त बहुत खतरनाक रासायनिक व जैविक हथियारों के उपयोग की संभावना भी बनी हुई है। हालांकि इन दोनों हथियारों को प्रतिबंध करने वाले अंतर्राष्ट्रीय समझौते हुए हैंपर अनेक देश ज़रूरी जानकारी पारदर्शिता से नहीं देते हैं व इन हथियारों के चोरी-छिपे उत्पादन की अनेक संभावनाएं हैं।
रोबोट हथियारों के विकास की तेज़ होड़ भी आरंभ हो चुकी है जो बहुत ही खतरनाक सिद्ध हो सकते हैं। इसके बावजूद इनमें भारी निवेश अनेक देशों द्वारा हो रहा हैविशेषकर संयुक्त राज्य अमेरिकारूस व चीन द्वारा।
आतंकवादी संगठनों के हाथ में यदि इनमें से किसी भी तरह के महाविनाशक हथियार आ गए तो विश्व में विध्वंस की नई संभावनाएं उत्पन्न होंगी।
इन खतरों को विश्व स्तर पर उच्चतम प्राथमिकता मिलनी चाहिए। सबसे गंभीर खतरों को दूर करने या न्यूनतम करने में अभी तक की प्रगति आशाजनक नहीं रही है। अविलंब इन्हें विश्व स्तर पर उच्चतम प्राथमिकता बनाकर इन खतरों को समाप्त करने या न्यूनतम करने की असरदार कार्रवाई शीघ्र से शीघ्र होनी चाहिए। यह इक्कीसवीं सदी का सबसे बड़ा सवाल है कि क्या समय रहते मानव सभ्यता इन सबसे बड़े संकटों के समाधान के लिए समुचित कदम उठा सकेगी। इस सवाल को विश्व स्तर पर विमर्श के केंद्र में लाना ज़रूरी है। 

3. प्रशांतक  दवाओं का प्रभाव:

हर तरह की  परेशानीदर्द या मांसपेशियों को आराम पहुंचाने के नुस्खे में चिकित्सक प्रशांतक (ट्रेंक्विलाइज़र) दवाएं लिखते हैं। ब्रिटेन में हर साल तंत्रिका रोगों के 2 करोड़ नुस्खे लिखे जाते हैं और 15 लाख लोग नियमित रूप से प्रशांतक दवाएं लेते हैं। चिकित्सकों को बहुत बाद में पता चला कि किसी व्यक्ति को इन रोगों से मुक्ति दिलाने में इन दवाओं का प्रभाव निश्चित रूप से बहुत कम समय के लिए पड़ता है और लंबी अवधि तक उनका इस्तेमाल करने के गंभीर प्रतिकूल प्रभाव होते हैं और लत लगने का खतरा भी रहता है। इसके प्रतिकूल प्रभावों में याददाश्त और एकाग्रता में कमीबेहद थकान और आलससंतुलन बिगड़ना और अलगाव की अनुभूति शामिल है।

न्यू कासल विश्वविद्यालय में मनौषधि विज्ञानी डॉ. हीथर ऐशटन के अनुसार प्रशांतकों के प्रभाव में कुछ स्वभाव से लड़ाकू लोग और ज़्यादा लड़ाकू हो जाते हैं। इन गोलियों का सम्बंध बच्चों को पीटने जैसे हिंसक कामों और दुकान से चोरी करने जैसे छोटे अपराधों से देखा गया है।

प्रशांतक दवाएं मुख्यत: बेंज़ोडाइज़ेपाइन वर्ग की होती हैं। इनमें अधिक प्रचलित हैं - डाएज़ेपामक्लोरोडायज़ेपॉक्साइडलोराज़ेपाम और नींद की गोली नाइट्राज़ेपाम। इन्हें वेलियमलिब्रियमऐटिवन और मोगाडन के नाम से लिखा जाता है। ये सभी मस्तिष्क की तंत्रिका कोशिकाओं की सक्रियता को मंद करने की प्रक्रिया को बढ़ाते हैं। इसके कारण एक तरह की शांति का अनुभव होता है।

पुरुषों की अपेक्षा स्त्रियां दोगुनी संख्या में प्रशांतक दवाओं का सेवन करती हैं। सबसे अधिक सेवन चालीस के आसपास की उम्र के लोग करते हैं। वृद्ध लोग नींद की गोलियों का अक्सर सेवन करते हैं। 1988 के एक सर्वेक्षण से पता चला कि 65 वर्ष से ऊपर के 15 प्रतिशत लोगों को हर रात नींद की गोलियां लेनी पड़ती हैं। कोई 5 लाख लोग प्रशांतक लेने के आदी हो चुके हैं जबकि हेरोइन के लती लोगों की अनुमानित संख्या दो लाख के करीब है। मनोरोग संस्थान के प्रोफेसर मैल्कम लेडर के अनुसार, “प्रशांतक की लत छुड़ाना हेरोइन से कहीं अधिक कठिन है। हेरोइन छोड़ने के बाद की परेशानियां कुछ दिनों में खत्म हो जाती हैं। लेकिन प्रशांतक छोड़ने के बाद के लक्षण (जैसे पेशियों में ऐंठनवज़न और स्फूर्ति में कमीदृष्टि और श्रवण दोष और खुले स्थान का भय) तीन या चार सप्ताह तक रहता है। कुछ लोगों में तो कई महीने तक यही हालत रहती है।

लेकिन प्रशांतकों पर निर्भरता के खिलाफ संघर्ष में कई लोग सफल हो रहे हैं। बर्टन आन ट्रेंट में तीन गिरजों का संकुल चलाने वाले पादरी बर्नार्ड ब्राउन ने काम के दबाव से राहत पाने के लिए वेलियम लेना शुरू किया। उसके बाद वे कई प्रशांतकों को मिलाकर लेने लगे। परिणामस्वरूप वे गंभीर रूप से अवसादग्रस्त हो गए। उन्हें बिजली के झटके तक दिए गए। उनके चिकित्सक ने उन्हें अधिक तेज़ दवा ऐटिवन दी तब कहीं जाकर वे अधिक दवाओं के प्रभाव से मुक्ति की ओर बढ़े। प्रशांतक दवाइयां लेने की आदत छोड़ने के प्रयासरत लोगों को स्व-सहायता दल ज़बरदस्त सहारा देते हैं। समूह का हर सदस्य जानता है कि दूसरे पर क्या गुज़र रही है। वे एक दूसरे को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी जीत में भागीदार बनते हैं। नवागंतुकों के लिए उनका संदेश होता है, ‘हमने किया। आप भी कर सकते हैं।
जॉय एक फैशन मॉडल थी। वह चोटी के लिबास डिज़ाइनरों के लिए काम करती थी। 29 साल पहले वह तलाक के दर्दनाक मुकदमे में फंस गई थीऔर तब नींद आने के लिए उसने प्रशांतकों का सेवन शुरू किया। फिर बड़े-बड़े फैशन शो के पहले उन्हें लेने लगी। जल्द ही उसे दिल की धड़कन बढ़ने का रोग हो गया और सांस लेने में तकलीफ होने लगी। आखिरकार उसे अपना काम छोड़ देना पड़ा और कई साल अस्पताल के अंदर-बाहर होती रही। चिकित्सक यह ज्ञात करने में असफल रहे कि उसे हो क्या गया है। वह कहती है, “मैंने ज़िंदगी के कई साल खो दिए। मेरे बच्चों को याद है कि मैं उनमें कोई दिलचस्पी नहीं लेती थी। मैं जैसे कुहासे में जी रही थी।जॉय एक स्व-सहायता दल के पास गई और उनकी सहायता से प्रशांतकों से मुक्ति पा ली। आज उसका अपना व्यवसाय है और एक व्यस्त दादी मां के रूप में ज़िंदगी का आनंद उठा रही है।

प्रशांतकों का लंबी अवधि तक सेवन करने से वे उस हालत को और खराब कर देते हैं जिन्हें दुरुस्त करने की उनसे उम्मीद की जाती है। उनका अवरोधक प्रभाव मस्तिष्क की उस कार्य शैली को गड़बड़ा देता है जो एड्रिनेलीन के प्रवाह को नियंत्रित करती है और जिससे पूरी प्रणाली में उसकी बाढ़ आ जाती है। लिवरपूल की नर्स पैम आर्मस्ट्रांग उपरोक्त व्यसन मुक्ति परिषद चलाती हैं। वे समझाती हैं, “ऐड्रिनेलीन खून का प्रवाह और ह्मदय की धड़कन बढ़ाता है। सामान्य अवस्था में किसी खतरे को देखते हुए शरीर की यह प्रतिक्रिया होती है। लेकिन अगर कोई शांतिपूर्वक बैठा हो और उसके दिल की धड़कन बढ़ जाए तो उसे दिल का दौरा भी पड़ सकता है।” 

अनुसंधान से पता चला है कि गर्भ के अंतिम महीनों में प्रशांतक लेने से गर्भस्थ शिशु पर बुरा असर पड़ता है। इनसे बच्चा नशे में डूब जाता हैजिसके कारण उसे फ्लॉपी इंफेंट सिंड्रोम हो सकता है। इसका मतलब है नवजात शिशु ठीक तरह से स्तनपान करने में असमर्थ होता है और उसे सांस लेने और दूध पीने में दिक्कत होती है।
बेंज़ोडाइज़ेपाइन वर्ग के प्रशांतक 60 के दशक में आए थे। उस समय बार्बिच्युरेट का प्रयोग सबसे ज़्यादा प्रचलित प्रशांतक के रूप में होता था। बार्बिच्युरेट के विपरीत इनकी लत नहीं लगती प्रतीत होती थी और अधिक मात्रा में लेने से मौत भी नहीं होती थी। इसलिए चिकित्सकों ने कई समस्याओं से छुट्टी पाने के सरल उपाय के रूप में बेंज़ोडाइज़ेपाइन्स का स्वागत किया।

चिकित्सकों को पहले ही बोध होना चाहिए था कि जिस दवा के लेने से लोग अच्छा महसूस करने लगते हैंउसकी लत पड़ने का भी खतरा है। लेकिन प्रशांतकों के नुस्खे बड़ी संख्या में लिखे जाने लगे। फिर मरीज़ों का भी दबाव था। लोगों ने उनके बारे में सुना और चिकित्सकों से उन्हें लिखने की फरमाइश भी करने लगे। इसलिए चिकित्सक परीक्षा के तनाव से परेशान छात्रों को प्रशांतक लिखने लगे। वे 25 साल बाद आज तक उन्हें ले रहे हैं। प्रसूति के बाद के अवसाद को दूर करने के लिए औरतों को प्रशांतक दिए गएऔर वे आज दादी बन जाने तक उन्हें ले रही हैं।

70 के दशक के उत्तरार्ध के पहले प्रशांतकों की लत लगने का पता नहीं चला था। नशीली दवाओं की आदत छुड़ाने में सहायता करने वाली रिलीज़नामक संस्था के उपनिदेशक को याद है, “पहले हम अवैध नशीली दवाओं से चिंतित रहते थे। उसके बाद वे लोग आने लगे जिन्हें चिकित्सकों द्वारा बताई गई दवाओं के कारण परेशानी होने लगी थी। और तब हमने इस नई स्थिति को महसूस किया। लेकिन इस समस्या को स्वीकार करने में चिकित्सकों को काफी देर लगी।” 

प्रोफेसर लेडर स्पष्ट करते हैं कि इस खतरे को समझने में चिकित्सकों को इतनी देर क्यों लगी। नशीली दवाइयों के व्यसन की विशेषता होती है कि प्रभाव को बरकरार रखने के लिए उस व्यक्ति को नशीली दवा की खुराक बढ़ानी पड़ती है। लेकिन प्रशांतक लेने वालों को दवा की मात्रा बढ़ाने की ज़रूरत नहीं होती। वे उतनी ही मात्रा लेते रह सकते हैं।

कुछ लोग प्रतिकूल प्रभावों के कारण प्रशांतक लेने की आदत छोड़ना चाहते हैं। उन्हें इस आदत का गुलाम बनना गंवारा नहीं। लॉर्ड एनल्स ने स्वीकार किया कि वे भी 17 साल तक वेलियम के आदी रहे थे। इसमें 1976 से 1979 का वह समय भी शामिल था जिन दिनों वे स्वास्थ्य विभाग के सचिव थे। उन्हें चिकित्सकों ने प्रशांतक लेने की सलाह दी थी। उन दिनों वे पारिवारिक परेशानियों में उलझे थे। प्रशांतकों का कोई प्रतिकूल प्रभाव तो नहीं हुआलेकिन वे गोलियों पर निर्भर रहना नहीं चाहते थे। इसलिए उन्होंने कई बार उनसे मुक्ति पाने की कोशिश की। आखिरकार उन्हें लेना अचानक बिलकुल बंद कर दिया। छह महीने तक बहुत परेशानी हुईबुरे सपने आतेघबराहट होती और नींद नहीं आती थी।
चिकित्सक अचानक प्रशांतक का सेवन रोकने की सलाह नहीं देते हैं। इससे तेज़ सिरदर्द हो सकता है और यह खतरनाक भी हो सकता है। एक महिला ने ऐटिवन लेना अचानक बंद कर दिया तो उसने आत्महत्या करने की कोशिश की। अत: रोगियों को इन दवाओं की खुराक धीरे-धीरे कम करने में सहायता दी जाती है। चिकित्सीय निरीक्षण में व्यक्ति 8 सप्ताह में प्रशांतकों से मुक्ति पा सकता है।
आज अधिकतर चिकित्सक यह देखने की कोशिश करते हैं कि बेंज़ोडाइज़ेपाइन का इस्तेमाल तीव्र भावनात्मक कष्टों के निवारण में अस्थायी तौर पर किया जाए। ब्रिाटेन की दवा सुरक्षा समिति के मुताबिक रोग के लक्षणों को नियंत्रित करने के लिए चिकित्सक कम से कम खुराक लेने की सलाह दें। प्रशांतक चार हफ्ते से अधिक तक न लिए जाएं और नींद की गोलियां नियमित रूप से लेने के बजाए रुक-रुक कर ली जाएं।

प्रशांतक की आदत छोड़ने के लिए संघर्षरत लोगों को परामर्शदाता अपने परिवारों से सहायता लेने की सलाह देते हैं जो कि उनकी समस्या को समझते हुए उनका हौसला बुलंद कर सकें। चिकित्सक ऐसी दवाएं लिख सकते हैं जिनकी आदत नहीं पड़ती। गहरे अवसाद से पीड़ित लोगों को व्यसन न बनने वाली अवसादरोधी गोलियां या ऐसे बीटा ब्लॉकर दे सकते हैं जो दवा छोड़ने के बाद के शारीरिक प्रभाव यानी घबराहट और ह्मदय गति का बढ़ना रोकती हैं। वे परामर्श लेने या मनोचिकित्सा कराने की भी सलाह दे सकते हैं।

आपको लगता है कि प्रशांतक या नींद की गोलियां आपके लिए समस्या बन गई हैं तो निसंकोच अपने चिकित्सक की सलाह लें। इसके अलावा स्वयंसेवी दल हैं और कुछ अस्पतालों से सम्बद्ध विशेष इकाइयां भी हैंजो लोगों की प्रशांतकों की लत छुड़ाने में सहायता करती हैं। यह याद रखें कि प्रशांतक आनंद की गोलियांनहीं हैं जैसा कभी उनके बारे में सोचा जाता था और जो लोग लंबे अरसे तक उनका सेवन करते हैंउन्हें अस्थायी राहत की ऊंची कीमत चुकानी पड़ सकती है। 

4. गुलाब के आंतरिक अंगों में छिपा घुन :

गुलाब का फूल और उसकी खूशबू कई लोगों को आकर्षित करती है। इसके व्यासायिक महत्व के चलते विश्व में कई जगह इसकी खेती भी की जाती है। लेकिन गुलाब की कलियों पर रहने वाली घुन पौधों को रोज़ रोज़ेट नामक वायरस से ग्रस्त कर देती हैं जिसके कारण पौधे को काफी नुकसान होता है। वैज्ञानिक अब तक गुलाब पर रहने वाली इस घुन पर काबू नहीं कर पाए थे।
लेकिन हाल ही में जर्नल ऑफ एनवायरनमेंटल हार्टिकल्चरमें प्रकाशित शोध कहता है कि वैज्ञानिकों ने इस बात का पता कर लिया है कि क्यों इस घुन तक पहुंचना और उस पर काबू पाना मुश्किल था। शोध के अनुसार ये घुन गुलाब के आंतरिक अंगों में छिपकर अपने आपको हानिकारक रसायनों और कीटनाशकों के छिड़काव से बचाने में सफल हो जाती हैं।
नमक के एक कण से भी छोटी घुन (Phyllocoptes fructiphilus) गुलाब के फूलों से अपना भोजन लेते समय फूलों में रोज़ रोज़ेट वायरस पहुंचा देती हैं जिससे पौधा रोग-ग्रस्त हो जाता है। इस रोग के कारण गुलाब के पौधे पर बहुत अधिक कांटे उग आते हैं, फूलों का आकार बिगड़ जाता है और पौधों में बहुत पास-पास कलियां खिलने लगती हैं जिसके कारण पौधा बदरंग और अनुपयोगी हो जाता है। इसके कारण पूरी फसल बर्बाद हो जाती है।
पौधों में यह रोग सबसे पहले कैलिफोर्निया में दिखा था और उसके बाद यह लगभग 30 प्रांतों में फैल गया। वैज्ञानिक पौधे में हुए इस रोग पर काबू पाने की कोशिश में लगे हुए थे। लेकिन पौधों पर किसी भी तरह के रसायन और कीटनाशकों का असर नहीं हो रहा था।
इस गुत्थी को सुलझाने के लिए वैज्ञानिकों ने 10 अलग-अलग राज्यों से रोग-ग्रस्त और स्वस्थ दोनों तरह के पौधों के तने, पत्ती और फूलों का बारीकी से अध्ययन किया। उन्होंने पौधे के विभिन्न अंगो की आवर्धित तस्वीरें खीचीं। तस्वीरों के अध्ययन में उन्होंने पाया कि ये घुन फूलों की अंखुड़ियों की महीन रोमिल संरचना में धंसी रहती हैं। इस तरह ये कीटनाशक और हानिकारक रसायनों के छिड़काव से बच निकलती हैं। उम्मीद है कि इस शोध से गुलाब की फसलों में फैलने वाले रोज़ रोज़ेट रोग पर काबू पाया जा सकेगा। 
5.  फेबेला उभरने लगी:
वैज्ञानिकों का मानना था कि मनुष्य के घुटने पर उभरने वाली हड्डी फेबेला विकास क्रम में विलुप्त होने लगी थी। लेकिन हालिया अध्ययन बताते हैं कि फेबेला फिर उभरने लगी है। इम्पीरियल कॉलेज की मिशेल बर्थोम और उनके साथियों का यह अध्ययन जर्नल ऑफ एनॉटॉमी में प्रकाशित हुआ है।
सेम की साइज़ की यह हड्डी सीसेमॉइड हड्डी हैजिसका मतलब है कि यह कंडरा के बीच धंसी रहती है। समय के साथ यह हड्डी कैसे विलुप्त हुई यह जानने के लिए शोधकर्ताओं ने 27 अलग-अलग देशों के 21,000 घुटनों के एक्स-रेएमआरआई और अंग-विच्छेदन का अध्ययन किया। इन सभी से प्राप्त डैटा को एक साथ किया और उनका सांख्यिकीय विश्लेषण किया। उन्होंने पाया कि लगभग एक शताब्दी पूर्व की तुलना में वर्तमान समय में यह हड्डी तीन गुना अधिक मामलों में दिखती है। अध्ययन के अनुसार साल 1875 में लगभग 17.9 प्रतिशत लोगों में फेबेला उपस्थित थी जबकि वर्ष 1918 में यह लगभग 11.2 लोगों में उपस्थित थी। और 2018 में यह 39 प्रतिशत लोगों में देखी गई।
पूर्व में फेबेला बंदरों में नी कैप (घुटनों के कवच) की तरह काम करती थी। मनुष्य में विकास के साथ फेबेला की ज़रूरत कम होती गई। और यह विलुप्त होने लगी। लेकिन यह मनुष्यों में पुन: दिखने लगी है। ऐसा माना जाता है कि इस हड्डी की उपस्थित का सम्बंध घुटनों के दर्द वगैरह से है। फेबेला को गठिया या घुटनों की सूजनदर्द और अन्य समस्याओं के साथ जोड़कर देखा जाता है। वास्तव में हड्डियों के गठिया से पीड़ित लोगों में सामान्य लोगों के मुकाबले फेबेला अधिक देखी गई है। तो आखिर किस वजह से यह लोगों में फिर उभरने लगी है।
मिशेल का कहना है कि सीसेमॉइड हड्डियां समान्यतः किसी यांत्रिक बल की प्रतिक्रिया स्वरूप विकसित होती हैं। आधुनिक मनुष्य अपने पूर्वजों की तुलना में बेहतर पोषित है,यानी पूर्वजों की तुलना में हम अधिक लंबे और भारी हैं। अधिक वज़न से घुटनों पर अधिक ज़ोर पड़ता है जिसके फलस्वरूप लोगों में फेबेला उभरने लगी है।

6. बैक्टीरिया संक्रमण से सुरक्षा:

पृथ्वी पर बैक्टीरिया लगभग 3.8 से 4 अरब वर्ष पूर्व अस्तित्व में आए थे। पर्यावरण ने जीवित रहने और प्रजनन करने के लिए जो कुछ भी उपलब्ध करायावे उसी से काम चलाते रहे हैं। उनकी तुलना में मनुष्य पृथ्वी पर बहुत बाद में अस्तित्व में आएकुछ लाख साल पहले। वर्तमान में पृथ्वी पर मनुष्य की कुल आबादी लगभग 7 अरब है। जबकि पृथ्वी पर बैक्टीरिया की कुल आबादी लगभग 50 लाख खरब खरब है। ब्राहृांड में जितने तारे हैं उससे भी कहीं ज़्यादा बैक्टीरिया पृथ्वी पर हैं।

कई बैक्टीरिया मनुष्यों से अपना पोषण प्राप्त करते हैं। इनमें से कई बैक्टीरिया मनुष्यों के लिए निरापद ही नहीं बल्कि फायदेमंद भी हैं। मनुष्य की आंत में लगभग 100 खरब बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो हमारी वृद्धि और विकास में मदद करते हैं। लेकिन कुछ बैक्टीरिया हमें बीमार कर देते हैं और यहां तक कि जान भी ले लेते हैं। प्राचीन काल से ही मनुष्य ने जड़ी-बूटियों और औषधियों की मदद से इनके संक्रमण से निपटने के तमाम तरीके अपनाए हैं। इसी संदर्भ में डॉ. रुस्तम एमिनोव ने फ्रंटियर्स इन माइक्रोबॉयोलॉजी में प्रकाशित अपने शोघ पत्र A brief history of the antibiotic era: Lessons learned and challenges for the future” (एंटीबायोटिक युग का संक्षिप्त इतिहास: सबक और भविष्य की चुनौतियां) में बताया है कि प्राचीन काल में मिरुा के लोग संक्रमण से निपटने के लिए फफूंद लगी ब्रोड की पुल्टिस लगाते थे। सूडान में पाए गए कंकालों में एंटीबायोटिक ट्रेट्रासायक्लीन के अवशेष मिले हैंजो इस बात की ओर इशारा करते हैं कि वे लोग सूक्ष्मजीव से हुए संक्रमण के इलाज में किसी बूटी का उपयोग करते थे।

आधुनिक चिकित्सा आधारित उपचार कुछ ही वर्ष पुराना है। सन 1909 में डॉ. हारा ने सिफलिस संक्रमण से लड़ने के लिए आर्सफेनामाइन यौगिक खोजा था। फिर सन 1910 में डॉ. बर्थाइम ने इसका संश्लेषण किया और सेलवार्सन नाम दिया। इसके बाद 1928 में एलेक्ज़ेंडर फ्लेमिंग ने पेनिसिलीन की खोज की थी। पेनिसिलीन कई सारे संक्रामक बैक्टीरिया को मार सकती थी।

बैक्टीरिया से लड़ने के लिए हम जितनी नई दवाएं और रसायन खोजते हैंउत्परिवर्तन (म्यूटेशन) के ज़रिए उतनी ही तेज़ी से बैक्टीरिया की जेनेटिक संरचना बदल जाती है और बैक्टीरिया उस दवा के खिलाफ प्रतिरोध हासिल कर लेते हैं। इस तरह वैज्ञानिक और बैक्टीरिया के बीच यह रस्साकशी चलती ही रहती है। अब हम यह समझ गए हैं कि जब तक हम बैक्टीरिया संक्रमण फैलने में शामिल बुनियादी जीव वैज्ञानिक चरणों को नहीं समझ नहीं लेते तब तक हम बैक्टीरिया पर विजय नहीं पा सकेंगे।

बैक्टीरिया के जीव विज्ञान को समझने की दिशा में सूक्ष्मजीव विज्ञानी एशरीशिया कोली (ई. कोली) नामक बैक्टीरिया पर अध्ययन कर रहे हैं। अब हम जानते हैं कि बैक्टीरिया की कोशिका एक रक्षात्मक कोशिका भित्ती से घिरी होती है। यह कोशिका भित्ती एक बड़ी थैली-नुमा संरचना से बनी होती है जिसे पेप्टीडोग्लायकेन या PGकहते हैं। जिस PG का उपयोग बैक्टीरिया करते हैंवह सिर्फ बैक्टीरिया में पाया जाता हैअन्यत्र कहीं नहीं।

PG थैलीनुमा संरचना होती है जो दो शर्करा अणुओं (NAG और NAM) की शृंखलाओं से निर्मित कई परतों से मिलकर बनी होती हैं। ये परतें आपस में एक-दूसरे से जुड़ी होती हैं और बैक्टीरिया की कोशिका के इर्द-गिर्द एक निरंतर परत का निर्माण करती हैं। अर्थात जब बैक्टीरिया का आकार बढ़ता है तो ज़रूरी होता है कि यह PG थैली भी फैलती जाए। PG थैली फैलने के लिए पहले परतों के बीच की कड़िया खुलेंगीफिर नए पदार्थ जुड़ेंगे और एक बार फिर ये परतें आपस में कड़ियों के माध्यम से जुड़ जाएंगी। तभी तो बैक्टीरिया की वृद्धि हो पाएगी।
बैक्टीरिया पर काबू पाने की दिशा में हैदराबाद स्थित कोशिकीय व आणविक जीव विज्ञान केंद्र (CCMB) की डॉ. मंजुला रेड्डी और उनके साथियों ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने इस बात का बारीकी से अध्ययन किया है कि बैक्टीरिया कैसे कोशिका भित्ती बनाता है और वृद्धि को संभव बनाने के लिए कैसे PG थैली खोलता हैऔर इस थैली को खोलने में कौन से रसायन मदद करते हैं। अध्ययन में उन्होंने PG थैली खुलने के लिए एंज़ाइम्स के खास समूह को ज़िम्मेदार पाया है । उनके अनुसारयदि जेनेटिक इंजीनियरिंग की मदद से बैक्टीरिया में से इनमें से किसी एक या सभी एंज़ाइम को हटा दिया जाए तो PG थैली नहीं खुलेगीऔर बैक्टीरिया भूखा मर जाएगा।

इसका क्या मतलब हैइसका मतलब है कि यदि हम ऐसे कोई अणु या तरीके ढूंढ लेते हैं जिनकी मदद से हम इन एंज़ाइम्स को रोकने में सफल हो जाते हैं तो हम जीवाणुओं को उनके सुरक्षा कवच यानी कोशिका भित्ती को बनाने से रोक पाएंगे। इस तरह से संक्रमण पर काबू पा सकेंगे और सुरक्षित हो सकेंगे।
प्रसंगवशएंटीबायोटिक पेनिसिलीन भी उन्हीं एंज़ाइम्स को रोकती है जो कोशिका भित्ती खुलने के बाद उसे बंद करने के लिए ज़िम्मेदार होते हैं। भित्ती बंद ना हो पाने के कारण जीवाणु कमज़ोर हो जाता है और उसकी मृत्यु हो जाती है। तो यह तरीका हुआ भित्ती बंद ना होने देना CCMB के शोधकर्ताओं द्वारा सुझाया तरीका है कोशिका भित्ती हमेशा बंद रहेकभी ना खुले। वर्तमान में लोकप्रिय एंटीबायोटिक औषधियां जिन्हें फ्लोरोक्विनोलॉन्स कहते हैं (जैसे सिप्रॉफ्लॉक्सेसिन) कोशिका भित्ती पर सीधे असर नहीं करती लेकिन उन एंज़ाइम्स को रोकती हैं जो बैक्टीरिया के डीएनए को खुलने और प्रतियां बनाने में मदद करता है। इस तरह की औषधियां संक्रमण फैलाने वाले बैक्टीरिया को अपनी प्रतियां बनाकर संख्यावृद्धि करने और अपने जीन्स की मरम्मत करने से रोकती हैं।

7. बायोमेट्रिक सुरक्षा प्रणाली को भी हैक किया जा सकता है:

कंप्यूटर के बढ़ते उपयोग से आजकल लोगों की गोपनीय जानकारी स्मार्टफोनकंप्यूटर या किसी अन्य जगह पर डिजिटल रूप में स्टोर रहती है। जहां एक ओर लोग इन जानकारियों को महफूज़ रखने के प्रयास में होते हैं वहीं दूसरी ओर हैकर इन जानकारियों तक पहुंचने के प्रयास में होते हैं।
आजकल डैटा या उपकरणों की सुरक्षा के लिए बायोमेट्रिक पहचान प्रणाली का उपयोग किया जा रहा है। भारत में तो बड़े पैमाने पर बायोमेट्रिक पहचान प्रणाली आधार से नागरिकों की ज़रूरी जानकारी (बैंक अकाउंटआयकर सम्बंधी सूचना वगैरह) को जोड़ा जा रहा है। किन्हीं भी दो व्यक्तियों की बायोमेट्रिक पहचान फिंगरप्रिंटचेहरा और आंखों की पुतली की संरचना एक जैसी नहीं होती और ऐसा माना जाता है कि किसी व्यक्ति का फिंगरप्रिंटचेहरा या आइरिस कोई चुरा नहीं सकता इसलिए उपकरणों और डैटा की सुरक्षा के लिए व्यक्ति की बायोमेट्रिक पहचान उपयोग करने का चलन बढ़ा है।
लेकिन हाल के शोध में पता चला है कि बायोमेट्रिक सुरक्षा प्रणाली को भी हैक किया जा सकता है।बायोमेट्रिक सुरक्षा प्रणाली कितनी सुरक्षित है यह जांचने के लिए न्यूयॉर्क युनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने एक एल्गोरिद्म बनाई है। यह एल्गोरिद्म ना सिर्फ जाली फिंगरप्रिंट बना लेती है बल्कि यह एक मास्टर एल्गोरिद्म है यानि एक ऐसा फिंगरप्रिंट तैयार करती है जो किसी भी फिंगरप्रिंट के लिए काम करता है। बिल्कुल वैसे ही जैसे किसी भी ताले को खोलने के लिए एक मास्टर चाबी होती है। इस एल्गोरिद्म को डीपमास्टरप्रिंट नाम दिया है।
पहले चरण में विभिन्न फिंगरप्रिंट का विश्लेषण करके एल्गोरिद्म को फिंगरप्रिंट की विशेषताउसकी बनावट के बारे में सीखना था। अगले चरण में एल्गोरिद्म ने कुछ मास्टर फिंगरप्रिंट के नमूने बनाए। फिर अलग-अलग सुरक्षा स्तर (निम्नमध्यम और उच्च सुरक्षा स्तर) के फिंगरप्रिंट स्कैनर में इन मास्टर फिंगरप्रिंट की जांच की गई। शोधकर्ताओं ने पाया कि मध्यम सुरक्षा स्तर पर स्कैनर हर 5 में से एक बार यानि 20 प्रतिशत मामलों में बेवकूफ बन गया था।
मिशिगन स्टेट युनिवर्सिटी के एरन रोश का कहना है स्मार्ट फोन जैसे उपकरणों का सुरक्षा स्तर निम्न होता है। इन उपकरणों में फिंगरप्रिंट स्कैनर का सेंसर बहुत छोटा होता है। इसलिए सेंसर द्वारा पूरा फिंगरप्रिंट एक साथ मैच करने की बजाए फिंगरप्रिंट के छोटे-छोटे हिस्सों को मैच किया जाता है। यदि ये टुकड़े मैच हो जाते हैं तो उपकरण खुल जाता है। इसिलिए ये उपकरण विशेष रूप से असुरक्षित हैं।
स्विटज़रलैंड स्थित आइडिएप रिसर्च इंस्टीट्यूट के सेबेस्टियन मार्शेल की टीम भी बायोमेट्रिक सुरक्षा प्रणाली को दुरुस्त करने के लिए काम कर रही है। सेबेस्टियन मार्शेल का कहना है कि सोशल मीडियाइंटरनेट पर लोगों द्वारा अपनी निजी तस्वीरें साझा किए जाने के कारण हैकर द्वारा बायोमेट्रिक पहचान तक पहुंचना आसान हो गया है। लेकिन लोगों की बायोमैट्रिक पहचान के साथ अन्य फैक्टर जैसे उनका रक्त प्रवाहशरीर का तापमान या कुछ अंक वगैरहजोड़कर डैटा को और अधिक सुरक्षित किया जा सकता है। पर ज़ाहिर है कि बायोमेट्रिक सुरक्षा अनुलंघनीय नहीं है। 

8. मनुष्य आकार में हॉबिट से भी छोटा :

फिलीपींस के एक गुफा में प्राचीन मानव प्रजाति की हड्डियां और दांत मिले हैं। मनुष्यों का यह रिश्तेदार आकार में हॉबिट से भी छोटा होता था।
लूज़ोन द्वीप पर पाए जाने के कारण इस नई प्रजाति का नाम होमो लुज़ोनेंसिस रखा गया है। यह प्रजाति इस द्वीप पर लगभग 50,000 से अधिक साल पहले प्लायस्टोसिन काल में पाई जाती थी। 4 फीट (1.2 मीटर) से कम ऊंचाई वाला होमो लुज़ोनेंसिस दूसरा ज्ञात बौना मानव है। इससे पहले होमो फ्लोरेसेंसिस (जिसे हॉबिट भी कहते हैं) के अवशेष 2004 में इंडोनेशियाई द्वीप फ्लोर्स पर पाए गए थे।
भले ही होमो लुज़ोनेंसिस आकार में छोटे हैं लेकिन इनकी कई विशेषताएं अन्य प्राचीन मानव रिश्तेदारों से मेल खाती हैं। इनके पैर और उंगलियों की हड्डियां ऑस्ट्रेलोपिथेकस (मानव और चिम्पैंजी के बीच की एक प्रजाति) की तरह घुमावदार हैं, दांतों का आकार ऑस्ट्रेलोपिथेकस, होमो हैबिलिस और होमो इरेक्टस के सामान हैं, और छोटे दांत आधुनिक मनुष्यों या होमो सेपियंस के समान दिखते हैं।
अध्ययन के प्रमुख शोधकर्ता और नेशनल म्यूज़ियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री, पेरिस के पुरा-मानव विज्ञानी फ्लारेंस डाइट्रॉइट के अनुसार इन जीवाश्म घटकों में शारीरिक विशेषताओं का एक ऐसा मिश्रण दिखाई देता है जो होमो वंश की अन्य प्रजातियों में नहीं दिखाई देता। इसलिए यह एक नई प्रजाति लगती है। इससे पहले 2007 में लूज़ोन की कैलाओ गुफा में पैर के पंजे की 67,000 वर्ष पुरानी हड्डी मिली थी और उसके बाद से ही खुदाई का काम शुरू कर दिया गया। इस दौरान कुल मिलाकर 13 जीवाश्म हड्डियां और दांत मिले जो दो प्राणियों के थे। इनमें से एक 50,000 वर्ष पुराने जीवाश्म से पता चला कि होमो लुज़ोनेंसिस दरअसल होमो सेपिएंस, निएंडरथल, डेनिसोवांस और होमो फ्लोरेसेंसिस सहित अन्य मानव प्रजातियों के साथ अस्तित्व में थे।
फिलहाल यह कह पाना तो संभव नहीं है कि होमो लुज़ोनेंसिस दिखते कैसे होंगे लेकिन उनके छोटे-छोटे दांतों के आधार पर यह कहा जा सकता है कि इस प्रजाति का आकार छोटा ही होगा। साथ ही घुमावदार पंजे और उंगलियों से अनुमान लगाया जा सकता है कि वे पेड़ पर चढ़ने के साथ-साथ ज़मीन पर सीधा चलने में भी माहिर थे। होमो प्रजातियां 20 लाख वर्ष पहले दो पैरों पर चलने लगी थीं, इसलिए यह कहना तो ठीक नहीं होगा कि होमो लुज़ोनेंसिस वापिस पेड़ों पर चढ़ गए थे। शायद एक अलग द्वीप पर रहने के कारण उनमें यह विशेषता उभरी।
हालांकि कुछ ऐसी संभावनाएं हैं जिन पर अक्सर बात होती रही है। जैसे लूज़ोन पर 7,00,000 साल पहले के साक्ष्य से पता चला है कि कुछ एशियाई होमो इरेक्टस किसी प्रकार समुद्र पार करके यहां बस गए और लूज़ोन द्वीप के प्रभाव के कारण होमो लुज़ोनेंसिस में परिवर्तित हो गए। हालांकि वैज्ञानिक फिलिपींस की गीली और गर्म जलवायु के चलते हड्डियों से किसी भी डीएनए को निकालने में असमर्थ रहे, लेकिन फिर भी हड्डियों में मौजूद प्रोटीन से उत्पत्ति का पता लगाया जा सकता है। 
___________________________________________________________
प्रेषक : डॉ दीपक कोहलीउपसचिवउत्तर प्रदेश शासन, ‌5/104,  विपुल खंडगोमती नगर , लखनऊ  - 226010 ( मोबाइल- 9454410037)



2 comments:

  1. बहुत जानकारी परक लेख है। आपका धन्यवाद इसे शेयर करने के लिए।

    ReplyDelete
  2. The events that take place are managed chronologically for later promotion and preservation in the library. https://wwe-news.com

    ReplyDelete

आप के विचार!

जर्मनी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार "द बॉब्स" से सम्मानित पत्रिका "दुधवा लाइव"

हस्तियां

पदम भूषण बिली अर्जन सिंह
दुधवा लाइव डेस्क* नव-वर्ष के पहले दिन बाघ संरक्षण में अग्रणी भूमिका निभाने वाले महा-पुरूष पदमभूषण बिली अर्जन सिंह

एक ब्राजीलियन महिला की यादों में टाइगरमैन बिली अर्जन सिंह
टाइगरमैन पदमभूषण स्व० बिली अर्जन सिंह और मैरी मुलर की बातचीत पर आधारित इंटरव्यू:

मुद्दा

क्या खत्म हो जायेगा भारतीय बाघ
कृष्ण कुमार मिश्र* धरती पर बाघों के उत्थान व पतन की करूण कथा:

दुधवा में गैडों का जीवन नहीं रहा सुरक्षित
देवेन्द्र प्रकाश मिश्र* पूर्वजों की धरती पर से एक सदी पूर्व विलुप्त हो चुके एक सींग वाले भारतीय गैंडा

Post Top Ad

Your Ad Spot